Saarthik Logo
Chapter PYQs

UPSC CSE Prelims
सामाजिक मुद्दे Previous Year Questions (PYQs)

Showing solved Previous Year Questions for Chapter: सामाजिक मुद्दे

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन-I: भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली मुख्य रूप से उपचारात्मक देखभाल पर केंद्रित है तथा सीमित निवारक, प्रोत्साहक और पुनर्वास देखभाल प्रदान करती है।

कथन-II: स्वास्थ्य देखभाल वितरण के लिए भारत के विकेंद्रीकृत दृष्टिकोण के तहत, राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के आयोजन के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी हैं।

उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?

Share

भारत में नियोजित आकस्मिक श्रमिकों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. सभी आकस्मिक श्रमिक कर्मचारी भविष्य निधि कवरेज के हकदार हैं।
  2. सभी आकस्मिक श्रमिक नियमित कार्य घंटे और ओवरटाइम भुगतान के हकदार हैं।
  3. सरकार एक अधिसूचना द्वारा निर्दिष्ट कर सकती है कि कोई प्रतिष्ठान या उद्योग केवल अपने बैंक खाते के माध्यम से ही मजदूरी का भुगतान करेगा।

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं?

Share

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत किए गए प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. केवल 'गरीबी रेखा से नीचे (BPL)' की श्रेणी में आने वाले परिवार ही सब्सिडी वाले अनाज प्राप्त करने के पात्र हैं।
  2. राशन कार्ड जारी करने के उद्देश्य से परिवार की सबसे बड़ी महिला, जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, परिवार की मुखिया होगी।
  3. गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताएं गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद छह महीने तक प्रतिदिन 1600 कैलोरी का 'घर ले जाने वाला राशन' प्राप्त करने की हकदार हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Share
Free Self-Study Tracker

🧐 Not Sure What to Study Next?

Get a personalised study plan based on your goals, time and revision needs.

वैश्विक भुखमरी सूचकांक रिपोर्ट की गणना करने के लिए IFPRI द्वारा निम्नलिखित में से कौन सा/से संकेतक उपयोग किया/किए जाता/जाते है/हैं?

  1. अल्पपोषण
  2. बाल स्टंटिंग
  3. बाल मृत्यु दर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

Share
Join Telegram Channel